अमेरिका परमाणु समझौते में वापस आयेगाः जो बाइडेन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i83413-अमेरिका_परमाणु_समझौते_में_वापस_आयेगाः_जो_बाइडेन
जो बाइडेन ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी नीतियां जारी रखकर परमाणु हथियारों के प्रयोग की संभावना बढ़ा दी है
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २४, २०२० ०८:५६ Asia/Kolkata
  • अमेरिका परमाणु समझौते में वापस आयेगाः जो बाइडेन

जो बाइडेन ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी नीतियां जारी रखकर परमाणु हथियारों के प्रयोग की संभावना बढ़ा दी है

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के एक महत्वपूर्ण उम्मीदवार जो बाइडेन ने कहा है कि अगर वह अमेरिका का राष्ट्रपति बन गये तो ईरान के साथ होने वाले परमाणु समझौते में लौट आयेंगे।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार जो बाइडेन ने जारी वर्ष में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनावों के संबंध में फारेन पालिसी पत्रिका में आज शुक्रवार को लिखा कि अगर तेहरान परमाणु समझौते के प्रति पूरी तरह कटिबद्ध रहता है और उसने जो वचनबद्धता कम की है उसे खत्म करके दोबारा पहली वाली हालत में लौट आता है तो वाशिंग्टन भी इस समझौते में लौट आयेगा।

इसी प्रकार उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी नीतियां जारी रखकर परमाणु हथियारों के प्रयोग की संभावना बढ़ा दी है।

ज्ञात रहे कि मई 2018 में अमेरिका द्वारा एक पक्षीय रूप से ईरान के साथ होने वाले परमाणु समझौते से निकल जाने के बाद तेहरान ने पांच चरणों में इस समझौते के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं को कम कर दिया है।

यहां इस बात का उल्लेख आवश्यक है कि परमाणु समझौते में इस बात का प्रावधान है कि अगर कोई पक्ष अपने वचनों पर अमल नहीं कर रहा है तो दूसरा पक्ष भी अपनी परमाणु प्रतिबद्धताओं को कम कर सकता है।

साथ ही तेहरान ने घोषणा की है कि वह परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी के साथ अपनी सहकारिता जारी रखेगा और प्रतिबंधों के समाप्त हो जाने की स्थिति में वह दोबारा इस समझौते के प्रति पूर्णरूप से कटिबद्ध हो जायेगा। MM