जर्मनी में फ़ायरिंग, छह हताहत, कई घायल, हमलावर गिरफ़्तार
जर्मनी में एक सशस्त्र व्यक्ति ने फ़ायरिंग करके कम से कम छह लोगों को हताहत और कई अन्य को घायल कर दिया।
जर्मनी से प्राप्त समाचारों में कहा गया है कि देश के दक्षिण पश्चिमी शहर रूट एम सी में एक सशस्त्र व्यक्ति ने फ़ायरिंग करके कम से कम छह लोगों को हताहत और कई अन्य लोगों को घायल कर दिया है।
जर्मनी की पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर होने वाली फ़ायरिंग की घटना में मृतकों की पुष्टि की है। जर्मन पुलिस का कहना है कि संदिग्ध व्यक्त को गिरफ़्तार कर लिया गया है।
पुलिस का कहना है कि फ़ायरिंग एक ही व्यक्ति ने की और उसका कोई साथी फ़रार नहीं है।
इससे पहले जर्मन पुलिस की ओर से कहा गया था कि फ़ायरिंग के बाद हमलावर गाड़ी में फ़रार हो गये किन्तु बाद में पुलिस ने कहा कि हमलावर एक ही व्यक्ति था जिसे गिरफ़्तार कर लिया गया है। (AK)