सीरिया, मार के बाद लीबिया भाग रहे हैं आतंकी, मिस्र परेशान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i83935-सीरिया_मार_के_बाद_लीबिया_भाग_रहे_हैं_आतंकी_मिस्र_परेशान
मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फ़त्ताह सीसी ने सचेत किया है कि सीरिया से आतंकवादियों को लीबिया पहुंचाना, इस अफ़्रीक़ी देश के पड़ोसी देशों के लिए बहुत ख़तरनाक हो सकता है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Feb ०९, २०२० १२:३० Asia/Kolkata
  • सीरिया, मार के बाद लीबिया भाग रहे हैं आतंकी, मिस्र परेशान

मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फ़त्ताह सीसी ने सचेत किया है कि सीरिया से आतंकवादियों को लीबिया पहुंचाना, इस अफ़्रीक़ी देश के पड़ोसी देशों के लिए बहुत ख़तरनाक हो सकता है।

स्काई न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फ़त्ताह सीसी ने शनिवार को लीबिया संकट के बारे में अफ़्रीकी सुरक्षा और शांति परिषद की बैठक मेंक हा कि लीबिया के बारे में बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय कांफ़्रेंस में हुई सहमति का उल्लंघन हो रहा है।

उनका कहना कि लीबिया में शांति की स्थापना तब तक संभव नहीं है जब तक इस देश में राष्ट्रीय संपत्ति को बराबर विभाजित न किया जाए।

ज्ञात रहे कि 19 जनवरी को आयोजित बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय कांफ़्रेंस में 12 देशों और 4 अंतर्राष्ट्रीय संघों के प्रतिनिधि जिनमें संयुक्त राष्ट्र संघ, यूरोपीय संघ, अफ़्रीक़ी संघ और अरब संघ के प्रतिनिधि शामिल थे। 

इस कांफ़्रेंस में लीबिया पर हथियारों के प्रतिबंधों को जारी रखने पर सहमति व्यक्त करते हुए बल दिया गया था कि काफ़्रेंस में शामिल कोई भी पक्ष, लीबिया के किसी भी पक्ष का समर्थन नहीं करेंगे। (AK)