अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत जायेंगे
भारत अमेरिका से 2 दशमलव 6 अरब डालर मूल्य के हथियारों की ख़रीदारी करेगा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24-25 फरवरी को भारत की यात्रा पर जायेंगे। प्राप्त समाचारों के अनुसार वाइट हाउस ने आज सुबह ट्वीट करके घोषणा की है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24-25 फरवरी को भारत जायेंगे।
इस ट्वीट में आगे कहा गया है कि यह यात्रा दोनों देशों के मध्य स्ट्रैटेजिक सहकारिता को मज़बूत करने के उद्देश्य से की जा रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति अपनी भारत यात्रा के दौरान इस देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से भी भेंटवार्ता करेंगे।
ज्ञात रहे कि पिछले वर्ष सितंबर महीने में भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका की यात्रा की थी और इस देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भेंटवार्ता की थी।
ट्रंप की भारत यात्रा ऐसे समय में होने वाली है जब जानकार हल्कों का कहना है कि इस यात्रा के दौरान सैन्य संसाधनों की खरीदारी के संबंध में दोनों पक्ष 2 दशमलव 6 अरब डालर मूल्य के समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। इस समझौते के अनुसार भारत अमेरिका से आधुनिकतम हेलीकाप्टरों को भी ख़रीदेगा। MM