नाइजेर में 30 लाख लोगों को तत्काल मदद की ज़रूरत, यूनिसेफ
(last modified Thu, 20 Feb 2020 05:26:29 GMT )
Feb २०, २०२० १०:५६ Asia/Kolkata
  • नाइजेर में 30 लाख लोगों को तत्काल मदद की ज़रूरत, यूनिसेफ

यूनिसेफ ने बताया है कि नाइजेर में 30 लाख महिलाओं और बच्चों को तत्काल रूप से मानवता प्रेमी सहायता की ज़रूरत है।

यूनिसेफ ने बुधवार को एक बयान जारी करके कहा है कि नाइजेर के 30 लाख से अधिक लोगों को जिनमें से आधे बच्चे हैं, तत्काल रूप से मानवता प्रेमी सहायता की ज़रूरत है। 

यूनिसेफ ने अपने बयान में कहा है कि बच्चों और उनके परिवार पर अधिक ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है। 

बयान में कहा गया है कि नाइजेरिया के साथ सीमाओं पर अशांति के कारण दसियों हज़ार लोग, मारादी गांव में शरण लिए हैं। 

यूनिसेफ के अनुसार, चाड झील के इलाक़े में आम नागरिकों पर निरतंर किये जा रहे हमलों की वजह से 2 लाख 63 हज़ार लोग नाइजेर के दीफा इलाक़े में स्थित अपने घरों को लौट नहीं पा रहे हैं। 

बोरकोनाफासी और माले की सीमाओं पर बढ़ती अशांति के कारण 78 हज़ार लोग अपना घर बार छोड़ने पर मजबूर हो गये हैं। 

हालिया महीनों में नाइजेर में आम नागरिकों और सेना पर हमलों में वृद्धि हुई है। 

इस क्षेत्र में सब से अधिक सक्रिय आतंकवादी संगठन, बोको हराम है। Q.A.