पाकिस्तान में पांच आतंकवादी ढ़ेर
पख्तूनख़ाह प्रांत के पुलिस अधीक्षक सनाउल्लाह अब्बासी ने भी कहा है कि पेशावर में आतंकवादियों के खिलाफ कार्यवाही जारी है।
पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने इस देश के उत्तर में स्थित पेशावर नगर में एक कार्यवाही की जिसके दौरान पांच आतंकवादी मारे गये।
समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में आतंकवाद रोधी संगठन ने घोषणा की है कि पांचों आतंकवादी गत रात्रि पख्तूनख़ाह प्रांत के पेशावर नगर के निकट मारे गये।
सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के पास से बहुत अधिक हथियार और गोला बारुद भी बरामद होने का दावा किया है। पख्तूनख़ाह प्रांत के पुलिस अधीक्षक सनाउल्लाह अब्बासी ने भी कहा है कि पेशावर में आतंकवादियों के खिलाफ कार्यवाही जारी है।
ज्ञात रहे कि पाकिस्तान का पख्तूनख़ाह प्रांत इस देश का असुरक्षित क्षेत्र है जहां तालेबान, जमाअतुल अहरार और सिपाहे सहाबा जैसे आतंकवादी गुट मौजूद हैं। MM