उत्तरी कोरिया ने फिर किया मिसाइल का परीक्षण
https://parstoday.ir/hi/news/world-i84907-उत्तरी_कोरिया_ने_फिर_किया_मिसाइल_का_परीक्षण
दक्षिणी कोरिया ने सूचना दी है कि उसके पड़ोसी देश उत्तरी कोरिया ने मिसाइलों के तीन परीक्षण किये हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०९, २०२० १२:३२ Asia/Kolkata
  • उत्तरी कोरिया ने फिर किया मिसाइल का परीक्षण

दक्षिणी कोरिया ने सूचना दी है कि उसके पड़ोसी देश उत्तरी कोरिया ने मिसाइलों के तीन परीक्षण किये हैं।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिणी कोरिया की सेना ने एलान किया है कि उत्तरी कोरिया ने सोमवार को तीन मिसइलों का परीक्षण किया।  इस रिपोर्ट के अनुसार मिसाइल के यह परीक्षण, दक्षिणी कोरिया के "हेमगांग साउथ" क्षेत्र में किये गए।  पिछले सप्ताह भी उत्तरी कोरिया ने दो बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया था।  मई 2019 से अबतक उत्तरी कोरिया 15 बार मिसाइल परीक्षण कर चुका है।

उत्तरी कोरिया के नेता किम जूंग ऊन का कहना है कि यह मिसाइल परीक्षण, दक्षिणी कोरिया को अमरीका से हथियारों के आयात को रोकना और इसी प्रकार अमरीका के साथ दक्षिणी कोरिया के सैन्य अभ्यास को रोकना है।

उल्लेखनीय है कि उत्तरी कोरिया ने अमरीका के साथ परमाणु निशस्त्रीकरण वार्ता आरंभ किये जाने से कई महीने पहले से अपने परीक्षण रोक रखे थे किंतु इस वार्ता के विफल रहने के बाद अपने परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से उसने मिसाइलों के परीक्षण करने आरंभ कर दिये हैं।