कनाडा के प्रधानमंत्री की पत्नी कोरोना से संक्रमित
https://parstoday.ir/hi/news/world-i85050-कनाडा_के_प्रधानमंत्री_की_पत्नी_कोरोना_से_संक्रमित
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पत्नी सोफ़ी ट्रूडो के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का टेस्ट पॉज़िटिव निकला है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १३, २०२० ०८:०५ Asia/Kolkata
  • कनाडा के प्रधानमंत्री की पत्नी कोरोना से संक्रमित

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पत्नी सोफ़ी ट्रूडो के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का टेस्ट पॉज़िटिव निकला है।

ट्रूडो के कार्यालय द्वारा जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि गुरुवार की रात जब प्रधान मंत्री की पत्नी में फ़्लू जैसे लक्षण देखे गए, तो डॉक्टरों ने उनका चेक-अप किया, जिसमें कोरोना वायरस का टेस्ट पॉज़िटिव निकला।

कनाडा की प्रथम महिला बुधवार को देर गए ब्रिटेन से स्वदेश लौटी थीं।

कोरोना टेस्ट पॉज़िटिव आने के बाद, कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो और उनकी 44 वर्षीय पत्नी ने गुरुवार से ख़ुद को कोरंटीन या अलग-थलग करने की घोषणा की है।

हालांकि बयान में कहा गया है कि प्रधान मंत्री स्वस्थ हैं और उनमें इस तरह के लक्षण नहीं देखे गए हैं, लेकिन वे भी ख़ुद को दो हफ़्तों तक कोरंटीन में रखेंगे। msm