एक महीने तक बंद रहेंगी यूरोपीय संघ की सीमाएंः मर्केल
यूरोपीय संघ ने अपनी सीमाओं को कम से कम एक महीने तक बंद करने का फैसला किया है।
जर्मनी की चांस्लर एंग्ला मर्केल ने बताया है कि यूरोपीय संघ ने फैसला किया है कि कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के उद्देश्य से यूरोपीय संघ की सीमाओं को 30 दिनों के लिए बंद किया जा रहा है।
तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार एंग्ला मर्केल ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यूरोपीय संघ के सभी सदस्य देशों ने यह निर्णय लिया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए उनसे जो कुछ हो सकेगा वे करेंगे। इसी बीच यूरोपीय परिषद के प्रमुख Charles Michel चार्लस माइकल ने भी मंगलवार को एलान किया है कि जल्द ही एसी कार्यवाही की जाएगी जिसके अन्तर्गत यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के नागरिकों को उन स्थानों से वापस लाया जाएगा जहां वे इस समय यूरोपीय संघ के अतिरिक्त किसी अन्य देश की यात्राओं पर गए हुए हैं। यूरोपीय आयोग के प्रमुख ओरज़ोलाफेल ने यह प्रस्ताव रखा है कि कम से कम एक महीने तक ग़ैर यूरोपीय संघ के नागरिकों को इस संघ की सीमाओं से दूर रखा जाए।
उल्लेखनीय है कि नवीनतम आधिकारिक रिपोर्टों के अनुसार यूरोपीय संघ के सदस्य देशों में 3100 से अधिक लोग कोरोना वायरस से प्रभावित होकर अपनी जान गंवा चुके हैं। यूरोपीय देशों में कोरोना वायरस से प्रभावितों की संख्या 60000 से अधिक हो चुकी है। विश्व स्वास्थ संगठन ने हाल में एलान किया है कि वर्तमान समय में यूरोप, विश्व में कोरोना के केन्द्र में परिवर्तित होता जा रहा है। अबतक संसार में कम से कम एक लाख पच्चासी हज़ार लोग कोरोना वायरस से ग्रस्त हो चुके हैं जिनमें से 80000 लोग इलाज के बाद अस्पतालों से वापस भेजे गए हैं। कोरोना अबतक संसार में कम से कम 7500 लोगों की बलि ले चुका है।