कोरोना का इलाज करने वालों पर तालेबान मेहरबान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i85258-कोरोना_का_इलाज_करने_वालों_पर_तालेबान_मेहरबान
तालेबान ने कोरोना का उपचार करने वालों की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने का वचन दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १९, २०२० ०७:०३ Asia/Kolkata
  • कोरोना का इलाज करने वालों पर तालेबान मेहरबान

तालेबान ने कोरोना का उपचार करने वालों की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने का वचन दिया है।

अफ़ग़ानिस्तान के तालेबान इस बात को सुनिश्चित बनाया है कि वे कोरोना वायरस का उपचार करने वाली टीम को कोई नुक़सान नहीं पहुंचाएंगे।

अलजज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार तालेबान ने एक बयान जारी करके घोषणा की है कि जो लोग कोरोना वायरस से प्रभावितों का उपचार कर रहे हैं वे उनके विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं करेंगे।  तालेबान का कहना है कि इस प्रकार के लोग उनके नियंत्रण वाले क्षेत्रों में दवाएं लाकर उपचार कर सकते हैं।  इतना ही नहीं तालेबान ने दूसरों से भी कोरोना से मुक़ाबला करने में सहयोग का आह्वान किया है।  अफ़ग़ानिस्तान में अबतक कोरोना के 22 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

ज्ञात रहे कि तालेबान की ओर से कोरोना वायरस के इलाज के लिए विदेशी संस्थाओं को काम करने की अनुमति दिये जाने को सकारात्मक समझा जा रहा है क्योंकि सन 2019 में तालेबान ने विश्व स्वास्थ्य संगठन पर अफ़ग़ानिस्तान में संदिग्ध गतिविधियां करने का आरोप लगाते हुए इसपर प्रतिबंध लगा दिया था जिसको बाद में हटाया गया था।  युद्ध का दंश झेल रहे अफ़ग़ानिस्तान में स्वास्थ्य सेवाएं बहुत ही ख़राब हैं जिसके कारण वहां पर उपचार करना बहुत ही कठिन है।