अमरीका में कोरोना का क़हर, सबसे बड़ा राहत पैकेज मंज़ूर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i85485-अमरीका_में_कोरोना_का_क़हर_सबसे_बड़ा_राहत_पैकेज_मंज़ूर
कोरोना वायरस की वजह से पैदा होने वाली आर्थिक स्थिति और जनता की समस्याओं के दृष्टिगत अमरीकी सीनेट और वाइट हाऊस के बीच 20 खरब डॉलर के सहायता पैकेज की मंज़ूरी का समझौता हो गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २५, २०२० ११:२४ Asia/Kolkata
  • अमरीका में कोरोना का क़हर, सबसे बड़ा राहत पैकेज मंज़ूर

कोरोना वायरस की वजह से पैदा होने वाली आर्थिक स्थिति और जनता की समस्याओं के दृष्टिगत अमरीकी सीनेट और वाइट हाऊस के बीच 20 खरब डॉलर के सहायता पैकेज की मंज़ूरी का समझौता हो गया।

रोयटर्ज़ के अनुसार सीनेट की बहुसंख्या के नेता मिच मैक कोनेल ने कहा कि 5 दिन तक सघन वार्ता के बाद आख़िरकार हमारा समझौता हो गया।

डेमोक्रेट सीनेटर शमर ने मिक कोनेल की बात पर कहा कि वास्तव में यह अमरीकी इतिहास के सबसे बड़े रेसक्यू पैकेज पर द्विपक्षीय समझौता है।

उन्होंने कहा कि बहुत से लोगों को बिना किसी ग़लती के काम से हटाया जा रहा है, उन्हें नहीं मालूम के उनका भविष्य कैसा होगा, वह किस प्रकार बिल अदा करेंगे।

सीनेटर ने कहा कि हम उनकी रक्षा के लिए मौजूद हैं।

ज्ञात रहे कि उक्त समझौते को सीनेट और प्रतिनिधि सभा की मंज़ूरी की ज़रूरत है जिसके बाद इसे अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के पास भेज दिया जाएगा। मैक कोनेल का कहना था कि सीनेट में आज इस क़ानून पर वोटिंग होगी।

इस समझौते का लक्ष्य स्वास्थ्य सुविधाएं, कारोबार और आम अमरीकी नागरिकों को लगभग 20 खरब डॉलर की सुविधा दी जानी है जो कोरोना वायरस की महामारी से संक्रमित हैं।

इस कार्यवाही के अंतर्गत नक़द राशि अमरीकियों को दी जाएगी जो इस संकट का सामना कर रहे हैं, छोटे कारोबारियों को ग्रांट और एयर लाइन्स सहित बड़े कारपोरेशनों के लिए सैकड़ों अरब डॉलर के ऋण दिए जाएंगे। (AK)