अमरीका के लिए आने वाला सप्ताह बहुत ख़तरनाकः जेरोम एडम्स
https://parstoday.ir/hi/news/world-i85924-अमरीका_के_लिए_आने_वाला_सप्ताह_बहुत_ख़तरनाकः_जेरोम_एडम्स
कोरोना वायरस के कारण आने वाला सप्ताह अमरीका के लिए बहुत ही ख़तनाक सिद्ध हो सकता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०६, २०२० ०४:३३ Asia/Kolkata
  • अमरीका के लिए आने वाला सप्ताह बहुत ख़तरनाकः जेरोम एडम्स

कोरोना वायरस के कारण आने वाला सप्ताह अमरीका के लिए बहुत ही ख़तनाक सिद्ध हो सकता है।

अमरीका के एक सर्जन जनरल जेरोम एडम्स ने चेतावनी देते हुए कहा है कि आने वाला सप्ताह अमरीकियों के लिए बहुत ही दुखदाई सिद्ध हो सकता है।  उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के चलते अगला हफ़्ता बहुत दुखी करने वाला होगा।

फाक्स न्यूज़ से बात करते हुए जेरोम एडम्स ने कहा कि आने वाला सप्ताह अमरीकी नागरिकों के लिए बहुत ही अहमद हो सकता है इसिलए मेरी अमरीकियों से प्रार्थना है कि वे इसे बहुत ही गंभीरता से लें।  ज्ञात रहे कि इससे पहले अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने कहा था कि आने वाले दो सप्ताह बहुत कठिन होंगे जिसमें मरने वालों की संख्या तेज़ी से बढ़ेगी।  उधर अमरीका के कई विशेषज्ञ यह बात पहले ही कह चुके हैं कि कोरोना के कारण आने वाले दिन अमरीकियों के लिए बेहद संवेदनशील हो सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि इस समय अमरीका में कोरोना से प्रभावितों की संख्या तीन लाख बारह हज़ार से भी अधिक है।  इसी बीच अमरीका में 8500 लोग कोरोना के कारण अपनी जान से हाथ धो चुके हैं।  अमरीका में सबसे अधिक प्रभावि न्यूयार्क है जहां पर अबतक 3500 से अधिक मौतें हुई हैं।  संसार में कोरोना प्रभावितों की संख्या रविवार को 12 लाख 66 हज़ार 782 हो गई थी जबकि कोरोना के कारण अबतक संसार में कम से कम 69 हज़ार 177 लोग मारे जा चुके हैं।  विश्व के 200 से अधिक देशों में कोरोना फैल चुका है।