अफ़ग़ानिस्तान, अमरीका की सबसे बड़ी छावनी पर राकेटों से हमला
Apr ०९, २०२० १८:१२ Asia/Kolkata
अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी आतंकवादियों के सबसे बड़े अड्डे पर राकेट हमले की सूचना है।
काबुल से हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार अफ़ग़ान गृहमंत्रालय के प्रवक्ता तारिक़ आरीन ने बताया कि गुरुवार को परवान प्रांत में अमरीकी आतंकवादियों के बगराम अड्डे पर राकेटों से हमला किया गया।
उन्होंने बताया कि यह राकेट एक गाड़ी से फ़ायर किए गये थे और हमले के बाद गाड़ी में आग लग गयी। हमले का और अधिक ब्योरा हासिल नहीं हो सका है। अंतिम सूचना मिलने तक किसी व्यक्ति या गुट ने इस हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की थी।
ज्ञात रहे कि अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका के बगराम अड्डे पर आए दिन हमले होते रहते हैं। (AK)
टैग्स