कोरोना के कारण विश्व के 91,830 लोगों की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i86085-कोरोना_के_कारण_विश्व_के_91_830_लोगों_की_मौत
कोरोना वायरस से दुनिया भर में 91,830 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 192 देशों में कोरोना के मरीज़ों की तादाद 16 लाख को पार कर गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १०, २०२० १०:१० Asia/Kolkata
  • कोरोना के कारण विश्व के 91,830 लोगों की मौत

कोरोना वायरस से दुनिया भर में 91,830 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 192 देशों में कोरोना के मरीज़ों की तादाद 16 लाख को पार कर गई है।

दुनिया भर में कोरोना वायरस महामारी से बृहस्पतिवार 9 अप्रैल 2020 तक मृतकों की संख्या बढ़कर 91,830 पहुंच गई थी। यह जानकारी सरकारी सूत्रों से मिले आंकड़ों के आधार पर दी जा रही है।  एएफपी के अनुसार दुनिया के 192 देशों में इस संक्रमण के 1,604500 घोषित मामले हैं।  अबतक 345,849 कोरोना प्रभावित लोग ठीक हो चुके हैं।  कहा जा रहा है कि यह वास्तविक संख्या का एक भाग ही हो सकता है क्योंकि सारे आंकड़े सरकारी सूत्रों से लिए जा रहे हैं।  कई देश सिर्फ गंभीर मामलों की ही जांच कर रहे हैं।

कोरोना से संसार में सबसे अधिक मौतें इटली में हुई हैं।  वहां पर 18,279 लोगों ने कोरोना के कारण दम तोड़ा है।  इटली में कोरोना संक्रमण के 143,626 मामले हैं। स्पेन में संक्रमण के 152,446 मामले हैं जिनमें से 15,238 लोगों ने दम तोड़ दिया। अमेरिका में संक्रमितों की तादाद सबसे ज्यादा है।  अमरीका में कोरोना ने 16510 लोगों की जान ले ली। वहीं 449,555 लोग वहां पर इससे संक्रमित हैं। फ्रांस में 10,869 लोगों की मौत हुई और 112,950 लोग कोरोना का शिकार हुए हैं।  इसके बाद ब्रिटेन में 7,097 लोगों ने संक्रमण से दम तोड़ा है और पुष्ट मामलों की संख्या 60,733 है। चीन, जहां से कोरोना संक्रमण शुरू हुआ था वहां पर इससे मरने वाली की संख्या 3,335 है।  चीन में कोरोना से संक्रमितों की तादान 81,865 हैं।  वहां पर 77,370 लोग इलाज के बाद ठीक हो गए।