कोरोना से अमरीकी विमानवाहक पोत रोज़वेल्ट के पहले नौसैनिक की मौत!
https://parstoday.ir/hi/news/world-i86221-कोरोना_से_अमरीकी_विमानवाहक_पोत_रोज़वेल्ट_के_पहले_नौसैनिक_की_मौत!
अमरीकी विमानवाहक पोत थ्योडर रोज़वेल्ट पर सवार रहे नौसैनिकों के बीच कोरोना वायरस बड़े पैमाने पर फैल गया था जिसके बाद नौसैनिकों को गुआम द्वीप पर उतार लिया गया था और अब सूचना आई है कि पहले अमरीकी नौसैनिक की कोरोना से मौत हुई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १३, २०२० १५:३५ Asia/Kolkata
  • कोरोना से अमरीकी विमानवाहक पोत रोज़वेल्ट के पहले नौसैनिक की मौत!

अमरीकी विमानवाहक पोत थ्योडर रोज़वेल्ट पर सवार रहे नौसैनिकों के बीच कोरोना वायरस बड़े पैमाने पर फैल गया था जिसके बाद नौसैनिकों को गुआम द्वीप पर उतार लिया गया था और अब सूचना आई है कि पहले अमरीकी नौसैनिक की कोरोना से मौत हुई है।

प्रशांत महासागर में अमरीकी विमान वाहक पोत के मुख्य केन्द्र पर्ल हार्बर से जारी बयान में बताया गया है कि नौसैनिक को 9 अप्रैल को हालत बिगड़ जाने के बाद आईसीयू में ले जाया गया था जहां 13 अप्रैल को उसकी मौत हो गई।

मार्च के आख़िरी दिनों में यह सूचना मीडिया में आई थी कि थ्योडर रोज़वेल्ट पर सवार नौसैनिकों में कोरोना वायरस फैल गया है। उस समय समय विमानवाहक पोत वियतनाम की बंदरगाह पर था। पोत वहां से रवाना हुआ तो धीरे धीरे ख़बरें आने लगीं कि नौसैनिकों के बीच व्यापक रूप से कोरोना फैल रहा है।