कोरोना के बारे में कृप्या ग़लत जानकारियां शेयर न कीजिएः गुटेरस
एंटोनियो गुटेरस ने अपील की है कि सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस के बारे में कोई भी ग़लत जानकारी शेयर न की जाए।
राष्ट्रसंघ के महासचिव ने कहा है कि कोरोना के बारे में ग़लत जानकारियां, लोगों के जीवन को ख़तरे में डाल रही हैं। संयुक्त राष्ट्र संध के माहसचिव गुटेरस ने सावधान किया है कि सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस या कोविड-19 के बारे में ग़लत जानकारियों से विश्व के बहुत से लोगों का जीवन ख़तरे में पड़ सकता है। उन्होंने इन जानकारियों को ज़हर की संज्ञा देते हुए कहा कि इस समय संसार, कोरोना महामारी से लड़ रहा है जो दूसरे विश्व युद्ध के बाद का सबसे चुनौतीपूर्ण संकट है।
राष्ट्रसंघ के महासचिव का कहना था कि कोरोना के बारे में वैज्ञानिक तथ्यों से परे जानकारिंयां, हानिकारक हैं। उन्होंने कहा कि लोगों और समूहों पर कलंक मढ़ा जा रहा है और उन्हें दोषी ठहराया जा रहा है जो पूरी तरह से ग़लत है। गुटेरस ने विश्व के सभी राष्ट्रों से झूठी और तथ्यहीन बातों को अस्वीकार करने की अपील की। उनका कहना है कि इस प्रकार की झूठी बातों को फैलाने से एक नई महामारी का ख़तरा पैदा हो सकता है। संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव ने ग़लत सूचनाओं के बढ़ते संकट का मुक़ाबला करने के लिए तथ्यों और विज्ञान पर आधारित सामग्रियों को इंटरनेट पर डालने के उद्देश्य से राष्ट्रसंघ की ओर से नई पहल की घोषणा की।