ट्रम्प ने दी कांग्रेस को भंग करने की धमकी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i86314-ट्रम्प_ने_दी_कांग्रेस_को_भंग_करने_की_धमकी
डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अगर उनके उम्मीदवारों की पुष्टि नहीं की जाती तो फिर वे कांग्रेस को भंग कर देंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १६, २०२० ०६:१२ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प ने दी कांग्रेस को भंग करने की धमकी

डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अगर उनके उम्मीदवारों की पुष्टि नहीं की जाती तो फिर वे कांग्रेस को भंग कर देंगे।

अमरीकी राष्ट्रपति ने सीनेट को धमकी देते हुए कहा है कि यदि उनके उम्मीदवारों की पुष्टि नहीं की जाती तो फिर वे कांग्रेस को भंग कर देंगे।

डोनाल्ड ट्रम्प ने वाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सदन अगर मेरी बात नहीं मानता तो मैं अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करते हुए कांग्रेस के दोनों सदनों को भंग कर दूंगा।  उन्होंने कहा कि संविधान के अनुसार राष्ट्रपति के पास मध्यावकाश जैसी परिस्थिति में नियुक्तियों का अधिकार मौजूद है।  ट्रम्प ने कहा कि सीनेट या तो अपना कर्तव्य निभाते हुए उनके उम्मीदवारों के पक्ष में मतदाना करे या फिर उसे औपचारिक रूप से स्थगित कर दे ताकि वे स्वयं अवकाश नियुक्तियां कर सकें।  डोनाल्ड ट्रम्प ने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में उत्पन्न होने वाली स्थिति में 129 उम्मीदवारों की नियुक्त सीनेट से होनी है जिसे नहीं किया जा रहा है।