ट्रम्प ने अपनी विफलताओं का दूसरों पर फिर फोड़ा ठीक‏रा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i86375-ट्रम्प_ने_अपनी_विफलताओं_का_दूसरों_पर_फिर_फोड़ा_ठीक_रा
अमरीका में कोरोना वायरस की तबाही से बौखलाए डोनल्ड ट्रम्प ने अपने विफलताओं पर पर्दा डालने के लिए एक बार फिर चीन पर आरोप लगाया है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Apr १७, २०२० १८:०३ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प ने अपनी विफलताओं का दूसरों पर फिर फोड़ा ठीक‏रा

अमरीका में कोरोना वायरस की तबाही से बौखलाए डोनल्ड ट्रम्प ने अपने विफलताओं पर पर्दा डालने के लिए एक बार फिर चीन पर आरोप लगाया है।

सूत्रों के अनुसार अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने एक प्रेस कांफ़्रेंस के दौरान इस सवाल के जवाब कि आख़िर क्यों अमरीका में कोरोना इतनी ज़्यादा जानें ले रहा है, चीन पर यह आरोप लगाया कि उसने अपने कोरोना पीड़ितों और उससे होने वाली मौतों की सही संख्या दुनिया वालों से छुपाई है और कोरोना के संबंध से उसके घोषित आंकड़ें सही नहीं हैं।

डोनल्ड ट्रम्प ने पत्रकारों को विश्वास में लेने का प्रयास करते हुए सवाल किया कि आप चीन जैसे बड़े देश में सामने आने वाले आंकड़ों पर विश्वास कर सकते हैं?

दूसरी ओर अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के समर्थकों ने मिशिगन राज्य की संसद के सामने प्रदर्शन करते हुए क्वारंटाइन और सोशल डिस्टेंसिंग का विरोध किया है। (AK)