अमरीका की वर्तमान स्थिति के ज़िम्मेदार ट्रम्प ही हैंः जो-बाइडेन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i86389-अमरीका_की_वर्तमान_स्थिति_के_ज़िम्मेदार_ट्रम्प_ही_हैंः_जो_बाइडेन
डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो-बाइडेन ने कहा है कि इस समय अमरीका की जो स्थिति है उसके लिए ट्रम्प पूरी तरह से ज़िम्मेदार हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १८, २०२० ०८:३५ Asia/Kolkata
  • अमरीका की वर्तमान स्थिति के ज़िम्मेदार ट्रम्प ही हैंः जो-बाइडेन

डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो-बाइडेन ने कहा है कि इस समय अमरीका की जो स्थिति है उसके लिए ट्रम्प पूरी तरह से ज़िम्मेदार हैं।

अमरीका मे 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी जो-बाइडेन ने अमरीका के भीतर कोरोना के कारण उतपन्न होने वाली स्थिति की ओर संकेत करते हुए इसका ज़िम्मेदार राष्ट्रपति ट्रम्प को बताया है।  उन्होंने ट्वीट करते हुए ट्रम्प की नीतियों की कड़ी आलोचना की।  जो-बाइडेन ने कहा कि कोरोना को नियंत्रित करने के लिए ट्रम्प ने प्रभावी क़दम नहीं उठाए।  उनका कहना था कि ट्रम्प ने कोरोना वायरस के बारे में विशेषज्ञों के सुझावों कों पूरी तरह से अनदेखा किया।

इससे पहले अमरीकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैन्सी पेलोसी कह चुकी हैं कि ट्रम्प ने अपने फैसले से न केवल अमरीकियों की जान को ख़तरे में डाल दिया बल्कि पूरे संसार के लोगों के लिए ख़तरा उत्पन्न कर दिया है।  ज्ञात रहे कि ट्रम्प पर अमरीका के भीतर और बाहर दोनो ओर यह आरोप लग रहा है कि उन्होंने कोरोना वायरस से मुक़ाबले के लिए उचति प्रबंधन नहीं किये और अब वे अपनी ग़लती को दूसरों के सिर मढ़ने के प्रयास कर रहे हैं।