ट्रम्प, राष्ट्रपति चुनाव को स्थगित करा सकते हैंः जो-बाइडन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i86615-ट्रम्प_राष्ट्रपति_चुनाव_को_स्थगित_करा_सकते_हैंः_जो_बाइडन
डोनाल्ड ट्रम्प के मुख्य प्रतिस्पर्धी जो-बाएडन का कहना है कि ट्रम्प, राष्ट्रपति चुनाव को स्थगित कराने के प्रयास में हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २४, २०२० ११:२१ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प, राष्ट्रपति चुनाव को स्थगित करा सकते हैंः जो-बाइडन

डोनाल्ड ट्रम्प के मुख्य प्रतिस्पर्धी जो-बाएडन का कहना है कि ट्रम्प, राष्ट्रपति चुनाव को स्थगित कराने के प्रयास में हैं।

अमरीका में आगामी राष्ट्रपति चुनाव के बारे में डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी का कहना है कि डोनाल्ड ट्रम्प का पूरा प्रयास यह है कि राष्ट्रपति चुनाव किसी तरह से टल जाएं।

सीएनएन के अनुसार जो-बाइडन ने गुरूवार की रात अपने एक संबोधन में कहा कि नवंबर 2020 में होने वाले चुनावों को टालने के लिए ट्रम्प पूरी कोशिश में लगे हुए हैं हालांकि इनको विलंबित नहीं होना चाहिए।  उन्होंने कहा कि अमरीका के आगामी राष्ट्रपति चुनाव न्यायपूर्ण ढंग से पारदर्शी होने चाहिए।  जो-बाइडन ने कहा कि एसा न हो कि मतदाता, मतदान के लिए मजबूर हो या फिर किसी ख़तरे का मुक़ाबला करे।  डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी ने आशंका जताई है कि ट्रम्प चुनाव में हेराफेरी कर सकते हैं।  जो-बाइडन ने ट्रम्प के क्रियाकलपों की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने रोज़गार बीमे के बारे में अबतक कोई कार्यवाही नहीं की है।

सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि बहुत से डेमोक्रेट्स का यह मानना है कि डोनाल्ड ट्रम्प, आगामी राष्ट्रपति चुनाव को या तो विलंबित करवाएं या फिर चुनाव में पराजित होने के बाद वाइट हाउस छोड़ने में आनाकानी करेंगे।