चीन से कैनेडा पहुंचे 10 लाख मास्क प्रयोग के क़ाबिल नहीं!
Apr २५, २०२० १०:०२ Asia/Kolkata
कैनेडा की सरकार ने एलान किया है कि शुक्रवार को लगभग दस लाख केएन-95 मास्क चीन से कैनेडा पहुंचे हैं मगर यह मास्क इस लायक़ नहीं हैं कि उन्हें चिकित्सा कर्मियों के बीच बांटा जाए।
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि यह मास्क केएन-95 के स्टैंडर्ड पर पूरे नहीं उतरते।
इससे पहले कई देश यह शिकायत कर चुके हैं कि चीन ने घटिया चिकित्सा उपकरण और सामग्री निर्यात कर दी। भारत को भी शिकायत है कि चीन से घटिया टेस्ट किट आ गई थी जो कोरोना पाज़िटिव बीमारों को भी नेगेटिव दिखा रही थी। वैसे कैनेडा और चीन के बीच दिसम्बर 2018 से ही हुवावी कंपनी के मामले में तनाव चल रहा है।
कैनेडा में कोरोना के 42 हज़ार 750 मरीज़ हैं जिनमें 2197 की मौत हो चुकी है।
टैग्स