ज़िंदा और स्वस्थ्य हैं किम जोंग उनः दक्षिणी कोरिया
दक्षिणी कोरिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि उत्तरी कोरिया के नेता अभी जीवित हैं।
दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति के राजनीतिक मामलों के सलाहकार ने बताया है कि उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग उन अभी जीवित हैं। चुंग इनमून ने उत्तरी कोरिया के नेता की मौत की अफवाह पर रविवार को बताया कि किम जोंग उन जीवित हैं। उन्होंने बताया कि वे 13 अप्रैल से "वुवुंसान" क्षेत्र में हैं।
इससे पहले मंगलवार को दक्षिणी कोरिया के संचार माध्यमों ने उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग उन के आपरेशन की बात कही थी। बाद में बताया गया था कि किम जोंग की स्थिति स्थिर है किंतु इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया था। उत्तरी कोरिया की ओर से इस ख़बर की पुष्टि या खण्डन न होने के कारण इस बारे में अबतक अफवाहों का बाज़ार गर्म है।
उल्लेखनीय है कि उत्तरी कोरिया के संस्थापक के जयंती समारोह में 15 अप्रैल को इस देश के वर्तमान नेता कित जोंग उन दिखाई दिये थे।