अर्जनटीना में फिर बढ़ा दिया गया लाॅकडाउन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i86702-अर्जनटीना_में_फिर_बढ़ा_दिया_गया_लाॅकडाउन
अर्जनटीन के राष्ट्रपति ने 10 मई तक वहां पर देशव्यापी लाॅकडाउन बढ़ा दिया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Apr २६, २०२० २२:०९ Asia/Kolkata
  • अर्जनटीना में फिर बढ़ा दिया गया लाॅकडाउन

अर्जनटीन के राष्ट्रपति ने 10 मई तक वहां पर देशव्यापी लाॅकडाउन बढ़ा दिया है।

एल्बर्टो फ़रनानडिज़ ने अपने एक टेलिविज़न संबोधन में कहा कि कोरोना से मुक़ाबला करने में हमने अबतक लंबा सफ़र तय किया है।  उन्होंने कहा कि इस दौरान हमने अपने कुछ लक्ष्यों को भी प्राप्त किया है।

अर्जनटीना के राष्ट्रपति का कहना है कि इसका मतलब यह नहीं है कि देश कोरोना संकट से उबर चुका है।  उन्होंने कहा कि हमको अभी और लंबा रास्ता तै करना है।  एल्बर्टो फ़रनानडिज़ ने कहा कि इस दौरान देश के नागरिकों को थोड़ी छूट दी जाएगी जैसे वे अपने घरों से निकलकर कुछ क़दमों की चहलक़दमी कर सकते हैं।

अर्जनटीना के राष्ट्रपति ने बताया कि विश्व के अन्य देशों की तुलना में कोरोना ने हमारे देश को तुलनात्मक रूप में कम नुक़सान पहुंचाया है।  अबतक अर्जनटीना में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 3780 है।  इस लैटिन अमरीकी देश में कोरोना के कारण अबतक 185 मौतें हुई हैं।