उत्तरी कोरिया ने पेश की परमाणु परीक्षण रोकने की शर्त
https://parstoday.ir/hi/news/world-i8677-उत्तरी_कोरिया_ने_पेश_की_परमाणु_परीक्षण_रोकने_की_शर्त
उत्तरी कोरिया का कहना है कि वह अपने परमाणु परीक्षणों को कुछ शर्तों के साथ रोक सकता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २४, २०१६ ०६:२६ Asia/Kolkata
  • उत्तरी कोरिया ने पेश की परमाणु परीक्षण रोकने की शर्त

उत्तरी कोरिया का कहना है कि वह अपने परमाणु परीक्षणों को कुछ शर्तों के साथ रोक सकता है।

उत्तरी कोरिया के विदेशमंत्री ने कहा है कि यदि अमरीका, दक्षिण कोरिया के साथ अपना सैन्य अभ्यास बंद करता है तो वह परमाणु परीक्षण को रोक सकता है।

एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार री-सूइयुंग ने यह बात न्यूयार्क में कही है। संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में भाग लेने पहुंचे उत्तरी कोरिया के विदेशमंत्री ने कहा कि अमरीका को उनके देश के बारे में अपनी शत्रुतापूर्ण नीति बंद करनी होगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए पहले अमरीका को कोरिया प्रायःद्वीप में जारी संयुक्त सैन्य अभ्यास को रोकना होगा।

पियुंगयांग का कहना है कि अमरीका और दक्षिणी कोरिया, उत्तरी कोरिया पर आक्रमण के उद्देश्य से संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि उत्तरी कोरिया ने हालिया दिनों में चार परमाणु परीक्षण किये हैं जिसके बाद दूर मारक क्षमता वाले मिज़ाइल का भी परीक्षण किया। उसके इस कार्य के कारण संयुक्त राष्ट्र संघ ने उनके विरुद्ध नए प्रतिबंध लगाए हैं।