सीएनएन और एनबीसी, अमरीका के खुले दुश्मनः ट्रम्प
May ०२, २०२० ०४:२१ Asia/Kolkata
अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प का कहना है कि सीएनएन और एनबीसी, चीन की कठपुतलियां हैं जो अमरीकियों के दुश्मन हैं।
ट्रम्प ने ट्वीट करके बताया है कि सीएनएन और एनबीसी अपने सही रास्ते से हट चुके हैं और वे अब चीन की प्रशंसा में लग गए हैं। ट्रम्प ने कहा यह दोनो न्यूज़ चैनेल चीन की कठपुतलियां हैं जो अमरीकी जनता के दुश्मन हैं। उन्होंने दावा किया कि सीएनएन और एनबीसी दोनों ही अमरीकी संभावनाओं का प्रयोग करके चीन की सेवा कर रहे हैं।
ट्रम्प ने जबसे वाइट हाउस में क़दम रखा है उस समय से वे अमरीकी टीवी चैनेलों, समाचारपत्रों और पत्रकारों पर झूठी ख़बरे गढ़ने का आरोप कई बार लगा चुके हैं। कई बार तो एसा भी हुआ है कि अमरीकी टीवी चैनेलों के पत्रकारों से ट्रम्प की झड़प तक हो गई।
टैग्स