कोरोना कोई ख़तरनाक वायरस नहीं हैः ट्रम्प का दावा
ट्रम्प ने दावा किया है कि अमरीका की ख़ुफ़िया एजेन्सियों ने उन्हें बताया था कि कोरोना कोई ख़तरनाक वायरस नहीं है।
अमरीकी राष्ट्रपति ने सोमवार को ट्विट करते हुए दावा किया है कि देश की ख़ुफ़िया एजेन्सियों ने मुझको केवल रिपोर्ट दी थी। उन्होंने कहा कि जनवरी में जब मैंने चीन की फ़्लाइट्स को रुकवाया था उससे पहले तक कोरोना वायरस के मुद्दे को उठाया ही नहीं गया था। ट्रम्प का कहना है कि उन्होंने कोरोना के बारे में केवल मौखिक बातें कीं किंतु इसकी गंभीरता के संबन्ध में कुछ नहीं कहा था।
अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प का यह बयान एबीसी टीवी चैनेल की उस रिपोर्ट की प्रतिक्रिया में सामने आया है जिसमें कहा गया था कि अमरीका की गुप्तचर सेवाओं ने कई स्पताहों तक कोरोना की गंभीरता के बारे में उन्हें बताया था।
उल्लेखनीय है कि अमरीका में कोरोना वायरस को लेकर ट्रम्प के क्रियाकलापों की हर ओर निंदा की जा रही है। अब ट्रम्प अपनी इस कमी का दोष दूसरों पर मढ़ रहे हैं। इससे पहले अमरीका में कोरोना की भयावह स्थिति के लिए कई बार वे चीन को इसका ज़िम्मेदार ठहरा चुके हैं। ज्ञात रहे कि अमरीका में अबतक 11 लाख 88 हज़ार 384 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना के कारण 68 हज़ार 600 अमरीकियों की जान जा चुकी है।