वाइट हाउस सच्चाई से भयभीत हैः पेलोसी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i87065-वाइट_हाउस_सच्चाई_से_भयभीत_हैः_पेलोसी
प्रतिनिधि सभा की सभापति नेन्सी पेलोसी ने वाइट हाउस के नए चीफ़ आफ़ स्टाफ़ पर दो विशेषज्ञों को रोकने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह जानते हैं कि हम बहुत कड़ाई से सच पर आग्रह करेंगे और वह शायद सच्चाई से भयभीत हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०६, २०२० ११:२४ Asia/Kolkata
  • वाइट हाउस सच्चाई से भयभीत हैः पेलोसी

प्रतिनिधि सभा की सभापति नेन्सी पेलोसी ने वाइट हाउस के नए चीफ़ आफ़ स्टाफ़ पर दो विशेषज्ञों को रोकने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह जानते हैं कि हम बहुत कड़ाई से सच पर आग्रह करेंगे और वह शायद सच्चाई से भयभीत हैं।

वाइट हाउस ने कांग्रेस के लिए एक मेमो जारी किया है कि वह टास्क फ़ोर्स के सदस्यों को जिनमें दो संक्रामक रोग विशेषज्ञ डाक्टर एंथोनी फाउची और डाक्टर डिबोरा ब्रिक्स शामिल हैं सदन की कमेटी के सामने जिरह के लिए पेश होने की अनुमति नहीं देंगे।

ज्ञात रहे कि अमरीकी सरकार की एक ख़ुफ़िया रिपोर्ट लीक हो गई है जिसमें यह चेतावनी दी गई है कि जून तक अमरीका में कोरोना वासरस के मामलों की संख्या रोज़ाना 2 लाख तक पहुंच सकती है।

न्यूयार्क टाइम्ज़ ने यह ख़ुफ़िया मेमो हासिल कर लिया है, इसमें यह भी कहा गया है कि जून में कोरोना से रोज़ाना मरने वालों की संख्या 3 हज़ार तक पहुंच सकती है।

इस प्रकार के अनुमानों से अमरीकी सरकार घबराई हुई है और मीडिया में चूंकि यह मुद्दा छाया हुआ है इसलिए राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा था कि वह वाइट हाउस की कोरोना टास्क फ़ोर्स को प्रतिनिधि सभा के सामने पेश नहीं होने देंगे क्योंकि वहां डेमोक्रेट्स बहुमत में हैं, सदन एक सेटअप है, यह सदन ट्रम्प से नफ़रत करने वालों का जमघटा है।