अमरीकाः कोरोना वायरस पर शोध करने वाले वैज्ञानिक का क़त्ल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i87074-अमरीकाः_कोरोना_वायरस_पर_शोध_करने_वाले_वैज्ञानिक_का_क़त्ल
अमरीका के पेनसिलवानिया राज्य में एक दुखद घटना हुई है। कोरोना वायरस पर शोध करने वाले युनिवर्सिटी आफ़ पीट्सबर्ग के चीनी मूल के प्रोफ़ेसर की हत्या कर दी गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०६, २०२० १४:५० Asia/Kolkata
  • अमरीकाः कोरोना वायरस पर शोध करने वाले वैज्ञानिक का क़त्ल

अमरीका के पेनसिलवानिया राज्य में एक दुखद घटना हुई है। कोरोना वायरस पर शोध करने वाले युनिवर्सिटी आफ़ पीट्सबर्ग के चीनी मूल के प्रोफ़ेसर की हत्या कर दी गई है।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार पीट्सबर्ग युनिवर्सिटी का कहना है कि प्रोफ़ेसर कोरोना वायरस पर बहुत महत्वपूर्ण रिसर्च कर रहे थे लेकिन उन्हें गोली मार दी गई।

पुलिस के अनुसार एसिस्टेंट प्रोफ़ेसर बंग लियो टाउन हाउस में सिर, गर्दन और बदन पर गोली लगने के बाद घायल अवस्था में पाए गए थे। उनकी कार में एक और व्यक्ति भी मृत हालत में मिला है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मृत मिले व्यक्ति ने ही शायद प्रोफ़ेसर की हत्या की और फिर आत्म हत्या कर ली।

पुलिस का कहना है कि दोनों व्यक्ति एक दूसरे को जानते थे लेकिन एसा नहीं लगता के चीनी मूल का होने के कारण प्रोफ़ेसर की हत्या की गई है।

युनिवर्सिटी ने अपने बयान में कहा है कि बंग लियो की अचानक मौत ने हम सबको दुखी कर दिया है।