चीन में कोरोना ने फिर सिर उठाया, जेलिन शहर लपेट में
चीन के पूर्वोत्तरी शहर जेलिन ने एक स्थानीय कोरोना वायरस कलस्टर के अस्तित्व में आने के बाद अपनी सीमाएं आंशिक रूप से बंद कर दी हैं और यातायात के संपर्क तोड़ दिए हैं।
शहर में सामने आने वाले नये केसेज़ पर चीन में बीमारियों की दूसरी लहर की आशंका पैदा हो गयी है।
40 लाख से अधिक आबादी वाले शहर जेलीन ने बुधवार को बस सर्विस स्थगित कर दी और कहा कि इससे केवल इसी स्थिति में निवासियों को शहर छोड़ने की अनुमति दी जाएगी जबकि उनकी पिछले 48 घंटे में कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव आया होगा और उन्होंने कड़े आइसोलेशन की अघोषित समयावधि पूरी की होगी।
स्थानीय सरकार ने एक बयान में कहा कि समस्त सिनेमाघर, इन डोर जिम, इन्टरनेट कैफ़े और अन्य जुड़े मनोरंजन स्थलों को तुरंत बंद कर देना चाहिए जबकि दवाख़ानों को बुख़ार और एंटी वायरल दवाओं को बेचने की सूचना देनी चाहिए।
सप्ताह के अंत में शुआलान के उपनगरीय क्षेत्र में इन्फ़ेक्शन की एक नई लहर की सूचना मिली थी। बुधवार को जेलिन के उप मेयर ने सचेत किया था कि स्थिति बहुत ही जटिल और कठिन है और इसके अधिक फैलाव का ख़तरा है। (AK)