भारत कश्मीर में मानवाधिकारों का हनन कर रहा हैः पाकिस्तान
पाकिस्तानी विदेशमंत्रालय की विज्ञप्ति में आया है कि भारत कश्मीरियों के संघर्ष को आतंकवाद से जोड़ने का जो प्रयास कर रहा है उसमें वह सफल नहीं होगा
पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय ने एक विज्ञप्ति जारी करके भारतीय सेना प्रमुख के हालिया बयान को एक धमकी बताया और उसे कश्मीर की स्थिति से आमजनमत का ध्यान हटाने हेतु नई दिल्ली के प्रयास का भाग बताया।
समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में भारत नियंत्रित कश्मीर की स्थिति की ओर संकेत किया और कहा गया है कि भारत कश्मीर में मानवाधिकारों का हनन कर रहा है और वह कश्मीर की स्थिति से विश्व जनमत का ध्यान हटाने की चेष्टा में है।
इसी प्रकार पाकिस्तानी विदेशमंत्रालय की विज्ञप्ति में आया है कि मुसलमान आवासीय क्षेत्रों में भारत सरकारी आतंकवाद कर रहा है और भारत कश्मीरियों के संघर्ष को आतंकवाद से जोड़ने का जो प्रयास कर रहा है उसमें वह सफल नहीं होगा। MM