ग़ज़नी में सात सुरक्षाकर्मियों की हत्या, तालेबान ने ज़िम्मेदारी ली
https://parstoday.ir/hi/news/world-i87512-ग़ज़नी_में_सात_सुरक्षाकर्मियों_की_हत्या_तालेबान_ने_ज़िम्मेदारी_ली
अफ़ग़ानिस्तान के शहर ग़ज़नी में हुए एक बम धमाके में सात सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं जिसकी ज़िम्मेदारी तालेबान गुट ने स्वीकार की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १८, २०२० १४:२२ Asia/Kolkata
  • ग़ज़नी में सात सुरक्षाकर्मियों की हत्या, तालेबान ने ज़िम्मेदारी ली

अफ़ग़ानिस्तान के शहर ग़ज़नी में हुए एक बम धमाके में सात सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं जिसकी ज़िम्मेदारी तालेबान गुट ने स्वीकार की है।

अफ़ग़ानिस्तान के तुलू न्यूज़ टीवी की रिपोर्ट के अनुसार तालेबान गुट ने दाव किया है कि ग़ज़नी शहर में सोमवार को हुए बम धमाके में अफ़ग़ानिस्तान के अनेक सुरक्षाकर्मी हताहत व घायल हुए हैं। इरना की रिपोर्ट के अनुसार ग़ज़नी के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मुहम्मद हादी शेरबेग ने बताया कि सोमवार को नगर के एक संवेदनशील इलाक़े में स्थित एक इस्लामी केंद्र के क़रीब कार बम का एक धमाका हुआ जिसमें सात सुरक्षाकर्मी हताहत और चालीस अन्य घायल हो गए।

 

इस बीच अफ़ग़ानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि ग़ोर, हेलमंद, बदख़शां, वर्दक और क़ुन्दूज़ प्रांतों में सेना के हमलों और तालेबान के साथ होने वाली झड़पों में इस गुट के तीस लोग मारे गए हैं। इन हमलों में तालेबान के अनेक गुप्त ठिकानों और उनमें मौजूद हथियारों व गोला-बारूद को भी तबाह कर दिया गया। उधर फ़राह प्रांत के पुलिस प्रवक्ता ने कहा है कि अज्ञात बंदूक़धारियों ने ख़ाके सफ़ेद इलाक़े के पुलिस प्रमुख की फ़ायरिंग करके हत्या कर दी है। (HN)