ट्रम्प के पागलपन से दुनिया हैरान, कोरोना से बचने के लिए...
https://parstoday.ir/hi/news/world-i87550-ट्रम्प_के_पागलपन_से_दुनिया_हैरान_कोरोना_से_बचने_के_लिए...
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने मलेरिया की दवा हाइड्रोक्सी क्लोरोकीन लेने की घोषणा करके सबको हैरत में डाल दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १९, २०२० १६:२० Asia/Kolkata
  • ट्रम्प के पागलपन से दुनिया हैरान, कोरोना से बचने के लिए...

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने मलेरिया की दवा हाइड्रोक्सी क्लोरोकीन लेने की घोषणा करके सबको हैरत में डाल दिया।

ज्ञात रहे कि इस दवा के बारे में उनकी सरकार के विशेषज्ञों का कहना है कि यह कोरोना वायरस के लिए उचित नहीं है।

विदेशी समाचार एजेन्सी एएफ़पी की रिपोर्ट के अनुसार ट्रम्प ने अपने कोरोना वायरस का टेस्ट नेगेटिव आने और चिन्ह प्रकट न होने का बताते हुए कहा कि वह इस दवा को सावधानी के तौर पर लगभग डेढ़ सप्ताह से प्रयोग कर रहे हैं।

उनका कहना था कि मैं रोज़ एक गोली खाता हूं और उसके साथ ज़िंक भी लेता हूं। जब पूछा गया कि ऐसा क्यों करते हैं तो उनका कहना था कि मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा है और मैंने इस बारे में बहुत सी अच्छी कहानियां सुनी हैं।

ज्ञात रहे कि डोनल्ड ट्रम्प कई सप्ताह से हाइड्रोक्सी क्लोरोकीन के प्रयोग में रुचि दिखा रहे हैं जबकि कुछ डाक्टरों का मानना है कि यह कोरोना वायरस के मरीज़ों पर असर नहीं करती और अमरीकी सरकार के रेग्युलेटर्ज़ ने सचेत किया है कि यह प्रयोग के लिए सुरक्षित सिद्ध नहीं हुई है।

अमरीकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नेन्सी पेलोसी का कहना है कि ट्रम्प का कोरोना वायरस से बचाव के लिए दवा लेना, अच्छा ख़याल नहीं है। उनका कहना था कि मैं कहूंगी कि उन्हें ऐसी दवा नीहं लेनी चाहिए जिसे वैज्ञानिकों ने मंज़ूर न की हो विशेषकर उनके इस उम्र में और उनके इस वज़न के साथ। (AK)