पाकिस्तान के विरुद्ध हमले की तैयारी की जा रही हैः इमरान
इमरान ख़ान का कहना है कि भारत, पाकिस्तान के विरुद्ध हमले की तैयारी कर रहा है।
इर्ना के अनुसार भारत नियंत्रित कश्मीर में भारतीय सेना की कार्यवाही पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने गुरूवार को विश्व समुदाय से मांग की है कि वह कश्मीरियों के विरुद्ध हमलों को रुकवाने में मदद करे। इमरान ख़ान ने कहा कि मैं फिर यह बात कह रहा हूं कि कश्मीर में किये जा रहे रक्तपात से विश्व समुदाय के ध्यान को हटाने के लिए भारत, पाकिस्तान के विरुद्ध हमले जैसी कार्यवाही कर सकता है। डान के अनुसार एक ट्वीट में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने यह भी कहा है कि भारत नियंत्रित कश्मीर में नौ लाख सुरक्षाकर्मी, कश्मीरियों पर अत्याचार कर रहे हैं।
बुधवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को इस्लामाबाद में भारत के वरिष्ठ कूटनयिक को तलब करके पाकिस्तान की आपत्तियों से उन्हें अवगत करवाया था। ज्ञात रहे कि 2020 के आरंभ से भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर झड़पें होती रहती हैं जिसमें दोनों एक-दूसरे पर संघर्ष विराम के उल्लंघन का आरोप लगाते हैं।