ट्रम्प केवल धांधली से ही चुनाव जीत सकते हैंः माइकल मूर
अमरीका के जानेमाने निर्माता-निर्देशक माइकल मूर का कहना है कि डोनाल्ड ट्रम्प केवल चुनावी धांधली से ही राष्ट्रपति चुनाव जीत सकते हैं।
अमरीका के कड़े आलोचक मूर ने कहा कि आगामी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रम्प के जीतने की संभावना बिल्कुल नहीं है किंतु यह काम धांधली से संभव है। उन्होंने कोरोना से निबटने में ट्रम्प प्रशासन के व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा कि इस बारे में अमरीकी राष्ट्रपति के क्रियाकलाप की घोर निंदा की जा रही है। माइकल मूर के अनुसार यही विषय ट्रम्प की लोकप्रिया के कम होने का कारण बना है। उन्होंने कहा कि ट्रम्प के पास अब आगामी राष्ट्रपति चुनाव में भाग न लेने, उसे रद्द करने या फिर स्थगित करने के अतिरिक्त कोई अन्य रास्ता नहीं बचा है।
ज्ञात रहे कि सर्वेक्षणों में ट्रम्प के प्रतिस्पर्धी और डेमोक्रैट्स प्रत्याशी जो-बाइडन, लोकप्रियता के हिसाब से ट्रम्प से बहुत आगे चल रहे हैं।