वेनेज़ोएला ने फिर ईरान का आभार जताया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i87762-वेनेज़ोएला_ने_फिर_ईरान_का_आभार_जताया
वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति ने इस देश की तेल रिफाइनरियों को पुनर्जीवित कराने के कारण ईरान का आभार जताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २७, २०२० १७:१८ Asia/Kolkata
  • वेनेज़ोएला ने फिर ईरान का आभार जताया

वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति ने इस देश की तेल रिफाइनरियों को पुनर्जीवित कराने के कारण ईरान का आभार जताया है।

निकोलस मादूरों ने कहा कि हम ईरानी सरकार और ईरानी राष्ट्र दोनों के आभारी हैं।  उन्होंने कहा कि ईरान की ओर से हमारी मांग पर सकारात्मक उत्तर देने के लिए हम उसका आभार व्यक्त करते हैं।

वेनेज़ोएला के टीवी चैनेल के अनुसार इस देश के राष्ट्रपति मादूरो ने मंत्रीमण्डल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा देश की रिफाइनरियों को जिस चीज़ की ज़रूरत है वे चीज़े अब पहुंच रही हैं।  उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से अमरीका और उसके घटक वेरेज़ोएला में पेट्रोल के लिए आवश्यक पदार्थों को देश में आने से रोक रहे हैं।  ज्ञात रहे कि अमरीका की लाख धमकियों और आंखे दिखाने के बावजूद ईरान की ओर से पेट्रोल और ईंधन से भरे दो जहाज़ वेनेज़ोएला पहुंच गए हैं।  इस पर वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति पहले भी ईरान का शुक्रिया अदा कर चुके हैं।