अमरीका आधिकारिक रूप से अलग हुआ डब्लूएचओ से
https://parstoday.ir/hi/news/world-i87814-अमरीका_आधिकारिक_रूप_से_अलग_हुआ_डब्लूएचओ_से
अमरीकी राष्ट्रपति ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से आधिकारिक रूप में संबन्ध विच्छेद करने का एलान कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ३०, २०२० १०:४७ Asia/Kolkata
  • अमरीका आधिकारिक रूप से अलग हुआ डब्लूएचओ से

अमरीकी राष्ट्रपति ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से आधिकारिक रूप में संबन्ध विच्छेद करने का एलान कर दिया।

फ़्रांस प्रेस के अनुसार डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को डब्लूएचओ से निकलने की घोषणा की है।उन्होंने कहा कि यह संगठन उन सुधारों को लागू करने में विफल रहा, जिनकी सिफारिश की गई थी, इसलिए हम विश्व स्वास्थ्य संगठन से अपने संबन्ध समाप्त कर रहे हैं।  अमरीकी राष्ट्रपति का कहना है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन पूरी तरह से चीन के नियंत्रण में है इसीलिए हम इस संगठन से अपने संबन्ध तोड़ रहे हैं।  उन्होंने कहा कि डब्लूएचओ ने वूहान से कोरोना फैलने की बात को अनदेखा किया।  ट्रम्प का यह मानना है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना के बारे में ग़लत सूचनाएं दीं और अमरीका की ओर से इस देश में चीन से नागरिकों की रोक का विरोध किया।  ट्रम्प का यह भी कहना है कि चीन डब्लूएचओ को 40 मिलयन डाॅलर प्रतिवर्ष देता है जबकि अमरीका उसे 450 मिलयन डाॅलर देता है किंतु इस संगठन पर चीन का क़ब्ज़ा है।

ज्ञात रहे कि डब्यूएचओ या विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना और चीन के बारे में अमरीकी आरोपों का कई बार खण्डन करते हुए इसे अतार्किक बताया।