जातिवाद का विरोध बहुत ज़रूरी हैः जो-बाइडन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i87842-जातिवाद_का_विरोध_बहुत_ज़रूरी_हैः_जो_बाइडन
अमरीका में आगामी राष्ट्रपति चुनाव के प्रत्याशी जो-बाइडन का कहना है कि जातिवाद का विरोध करना ज़रूरी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ३१, २०२० ११:४९ Asia/Kolkata
  • जातिवाद का विरोध बहुत ज़रूरी हैः जो-बाइडन

अमरीका में आगामी राष्ट्रपति चुनाव के प्रत्याशी जो-बाइडन का कहना है कि जातिवाद का विरोध करना ज़रूरी है।

डेमोक्रेट्स प्रत्याशी बाइडन ने अमरीका में नस्लवाद विरोधी प्रदर्शन पर ट्रम्प के क्रोध के जवाब में कहा कि नस्लवादी बर्बरता के विरुद्ध विरोध  आवश्यक है।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार जो-बाइडन ने पुलिस के हाथों एक काले अमरीकी जाॅर्ज फ़्लायड की हत्या के बाद अमरीका में होने वाले विरोध प्रदर्शनों के संबन्ध में कहा है कि इस प्रकार की पाश्विकता के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किये जाने चाहिए।  उन्होंने कहा कि मैं हिसंक प्रदर्शनों का समर्थन नहीं करता किंतु नस्लवादी बर्बरता के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने की हिमायत करता हूं।

जो-बायडन ने कहा कि हालिया दिनों में यह पूरी तरह से स्पष्ट हो गया कि अमरीकी राष्ट्र, अन्याय से तंग आ चुका है।  उन्होंने कहा कि इस बात को हर समझदान इंसान समझ सकता है कि अमरीका में अश्वेतों के ख़िलाफ़ क्या होता है? 

ज्ञात रहे कि पिछले हफ़्ते अमरीका के मिनेसोटा राज्य के मिनियापोलिस शहर में एक काले व्यक्ति जॉर्ज फ़्लॉयड को गिरफ़्तार करने गए पुलिस अधिकारियों में से एक गोरे पुलिस अधिकारी डेरेक चॉविन ने पीड़ित अश्वेत को सड़क पर गिरा दिया और उनकी गर्दन पर घुटना रखकर उस समय तक दबाए रखा जबतक वह मर नहीं गया।  इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पिछले कई दिनों से अमरीका के कई नगरों में प्रदर्शन चल रहे हैं।