अमरीका के गोरे पुलिसकर्मी की करतूत से रूस भी नाराज़
https://parstoday.ir/hi/news/world-i87854-अमरीका_के_गोरे_पुलिसकर्मी_की_करतूत_से_रूस_भी_नाराज़
अमरीका के एक श्वेत पुलिसकर्मी के हाथों एक अश्वेत की निर्मम हत्या पर रूस ने ही चिंता व्यक्त की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ३१, २०२० १७:०० Asia/Kolkata
  • अमरीका के गोरे पुलिसकर्मी की करतूत से रूस भी नाराज़

अमरीका के एक श्वेत पुलिसकर्मी के हाथों एक अश्वेत की निर्मम हत्या पर रूस ने ही चिंता व्यक्त की है।

रूस का कहना है कि यह घटना अमरीका के भीतर बढ़ते जातिवाद और मानवाधिकारों से संबन्धित समस्याओं की सूचक है।

तास समाचार एजेन्सी के अनुसार रूस के विदेश मंत्रालय ने कल एक बयान जारी करके कहा है कि श्वेत पुलिसकर्मी के हाथों एक अश्वेत की निर्मम हत्या से पता चलता है कि अमरीका के भीतर मानवाधिकाकरों की स्थिति क्या है? इस बयान में कहा गया है कि मिनोसोटा राज्य में घटने वाली यह घटना, अमरीका में अपने प्रकार की कोई एकमात्र घटना नहीं है बल्कि वहां पर एसी घटनाएं होती रही हैं।  अफ़सोस की बात है कि क़ानून को लागू करने वाले ही उसका उल्लंघन करते पाए जा रहे हैं।  रूसी बयान में कहा गया है कि गोरे अमरीकी पुलिस अधिकारी ने वास्तव में बहुत ही जघन्य अपराध अंजाम दिया है।

रूसी विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार अमरीकी अधिकारियों को अन्तर्राष्ट्रीय नियमों का पूर्ण रूप से पालन करना चाहिए और साथ ही पुलिस अधिकारी के हाथों मारे गए निहत्थे जार्ड फ्लाएड की मौत की छानबीन करनी चाहिए।

विशेष बात यह है कि अश्वेत अमरीकी के हत्यारे श्वेत पुलिस अधिकारी की पत्नी ने भी अपने पति के इस जघन्य कृत्य की वजह से उससे तलाक़ की मांग की है।