क्या चोरी हो गए अमरीका के बेहद संवेदनशील परमाणु राहस्य?!
https://parstoday.ir/hi/news/world-i87950-क्या_चोरी_हो_गए_अमरीका_के_बेहद_संवेदनशील_परमाणु_राहस्य_!
साइबर एक्सपर्ट्स ने अमरीका के वह ख़ुफ़िया दस्तावेज़ चुरा लिए हैं जिनमें संभावित रूप से अमरीका के माइन्यूटमैन3 डिटरेंट से संबंधित राज़ थे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०४, २०२० १५:३५ Asia/Kolkata
  • क्या चोरी हो गए अमरीका के बेहद संवेदनशील परमाणु राहस्य?!

साइबर एक्सपर्ट्स ने अमरीका के वह ख़ुफ़िया दस्तावेज़ चुरा लिए हैं जिनमें संभावित रूप से अमरीका के माइन्यूटमैन3 डिटरेंट से संबंधित राज़ थे।

स्काई न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार एलजीएम-30जी माइन्यूटमैन3 की लैंड बेस्ड इंटरकान्टीनेन्टल बैलिस्टिक मिसाइल परियोजना के मेंटीनेन्स पर काम करने वाली कंपनी वेस्टेक इंटरनैशनल के माध्यम से हैकरों ने बहुत सी फ़ाइलें चोरी कर लीं।

माइन्यूटमैन3 महत्वपूर्ण न्युक्लियर डिटरेंट सिस्टम है जो थर्मो न्युक्लियर वारहेड्ज़ को कंट्रोल करता है।

यह जानकारियां उस समय चोरी हुईं जब हैकरों को वेस्टेक इंटरनैशनल कम्प्युटर नेटवर्क में सेंध लगाने का मौक़ा मिल गया। इसके बाद हैकरों ने यह जानकारियां आनलाइन लीक कर दीं।

अमरीकी मीडिया इस मामले में रूस को संदेह की नज़र से देख रहा है।