अगर चुनाव हार गया तो कुछ दूसरे क़दम उठाउंगाः ट्रम्प
https://parstoday.ir/hi/news/world-i88194-अगर_चुनाव_हार_गया_तो_कुछ_दूसरे_क़दम_उठाउंगाः_ट्रम्प
अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने कहा कि यदि वह नवम्बर में राष्ट्रपति चुनाव हार गए तो कुछ अलग क़दम उठाएंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १३, २०२० ०४:०७ Asia/Kolkata
  • अगर चुनाव हार गया तो कुछ दूसरे क़दम उठाउंगाः ट्रम्प

अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने कहा कि यदि वह नवम्बर में राष्ट्रपति चुनाव हार गए तो कुछ अलग क़दम उठाएंगे।

ट्रम्प ने फ़ाक्स न्यूज़ को इंटरव्यू देते हुए कहा कि यदि मैं चुनाव न जीता तो एक क़दम आगे बढ़ाउंगा और कुछ दूसरे काम करूंगा। ट्रम्प ने अपने चुनावी प्रतिद्वंद्वी जो बाइडन के उस बयान पर प्रतिक्रिया में यह बात कही जिसमें बाइडन ने कहा कि चुनाव हार जाने की स्थिति में ट्रम्प धांधली करेंगे और वाइट हाउस से निकलने पर तैयार नहीं होंगे।

ट्रम्प ने स्पष्ट रूप से नहीं बताया कि हारने की स्थिति मे चुनाव का नतीजा स्वीकार करेंगे या नहीं मगर उनकी चुनावी टीम ने गुरुवार को एक बयान में कहा था कि ट्रम्प चुनाव हार जाते हैं तब भी वह चुनावों का नतीजा स्वीकार करेंगे।

इस समय जो बाइडन और ट्रम्प के बीच चुनावी टक्कर तेज़ होती जा रही है और एक दूसरे पर हमले भी तेज़ हो गए हैं।

हालिया दिनों अधिकतर सर्वे रिपोर्टों में बेहतर पोज़ीशन हासिल करने वाले बाइडन ने कहा कि मुझे डर है कि ट्रम्प चुनावों को हाइजैक करने की कोशिश करेंगे लेकिन इस बात का यक़ीन है कि अगर चुनाव हारने के बाद नतीजे को स्वीकार करने से ट्रम्प ने इंकार किया तो हमारे सैनिक उन्हें इज्ज़त से वाइट हाउस के बाहर पहुंचा देंगे।

दूसरी ओर ट्रम्प ने आरोप लगाया है कि डेमोक्रेटिक पार्टी पोस्टल मतदान को बढ़ावा देकर धांधली करने का रास्ता निकाल रही है जबकि जो बाइडन ने कहा है कि वह सभी चुनावी केन्द्रों पर अपने प्रतिनिधि तैनात करेंगे ताकि रिपब्लिकन पार्टी बेईमानी न करने पाए।