अफ़ग़ानिस्तान में मारा गया 1 अमरीकी आतंकी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i88865-अफ़ग़ानिस्तान_में_मारा_गया_1_अमरीकी_आतंकी
अफ़ग़ानिस्तान में 1 अमरीकी आतंकी मारा गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०६, २०२० १७:५० Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान में मारा गया 1 अमरीकी आतंकी

अफ़ग़ानिस्तान में 1 अमरीकी आतंकी मारा गया।

यह अमरीकी आतंकी 21 साल का था जो दक्षिण-पश्चिमी अफ़ग़ानिस्तान में मारा गया।

पाकिस्तान ऑब्ज़रवर के मुताबिक़, 3 जुलाई को दक्षिण-पश्चिमी अफ़ग़ानिस्तान के फ़राह जान इलाक़े में विन्सटन सेबैस्टियन ईबारिया नामी अमरीकी आतंकी फ़ौजी की गाड़ी अज्ञात कारणों से पलट गयी, जिसमें यह आतंकी सैनिक मारा गया।

इस आतंकी अमरीकी फ़ौजी की मौत की वजह का पता लगाने के लिए जाँच शुरू हो गयी है।

अफ़ग़ानिस्तान पर 2001 में अमरीकी सेना के हमले के समय से 3000 से ज़्यादा अमरीकी आतंकी फ़ौजी मारे गए और 30,166 आतंकी फ़ौजी घायल हुए।

ग़ौरतलब है कि जबसे अमरीका ने ईरान की आईआरजीसी फ़ोर्स को आतंकवादी फ़ोर्स कहा है, उस वक़्त से ईरान भी अमरीकी सेन्टकाम को आतंकी फ़ोर्स कहता है। (MAQ/N)

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए