ईरान से द्विपक्षीय रिश्तों को विस्तृत करने पर चीन का बल
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ईरान के साथ आर्थिक व राजनैतिक क्षेत्रों सहित विभिन्न विभागों में आपसी संबंधों के विस्तार पर बल दिया है।
जाऊ ली जियान ने एक पत्रकार सम्मेलन में ईरान व चीन के बीच सहयोग के 25 वर्षीय व्यापक कार्यक्रम की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि दोनों पक्ष व्यवहारिक रूप से सहयोग के लिए पूरी तरह तैयार हैं और बीजिंग व तेहरान एक दूसरे के पारंपिक दोस्तों के रूप में द्विपक्षीय संबंधों को विस्तृत करने के लिए एक दूसरे से संपर्क में हैं। उन्होंने परमाणु समझौते के बारे में चीन द्वारा ईरान के रुख़ के समर्थन की घोषणा करते हुए कहा कि यह समझौता पश्चिमी एशिया में शांति व स्थिरता और अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों के आधार पर विश्व व्यवस्था के एक बड़े भाग की रक्षा का कारण है।
जाऊ ली जियान ने इसी तरह अमरीका की आलोचना करते हुए कहा कि वाॅशिंग्टन ने परमाणु समझौते से निकल कर अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों का उल्लंघन किया है। चीनी विदेश मंत्रालय ने अपने बयान के एक भाग में क्षेत्र में अमरीका की सैन्य गतिविधियों विशेष रूप से दक्षिणी चीन सागर में दो विमान वाहक पोत भेजने की उसकी कार्यवाही की निंदा की और इसे भड़काऊ शक्ति प्रदर्शन बताया। (HN)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!