ट्रम्प का यूटर्न , भारतीय छात्रों को भी बड़ी राहत !
अमरीका में ट्रम्प सरकार ने विदेशी छात्रों का वीज़ा खत्म करने का अपना फैसला वापस ले लिया है।
ट्रम्प सरकार ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि उन सभी छात्रों को अमरीका से वापस भेजा जाएगा जो ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं।
अमरीकी सरकार के इस फैसले के ख़िलाफ़ मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नॉलजी और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने अदालत का दरवाज़ा खटखटाया था।
मैसाचुसेट्स के डिस्ट्रिक्ट जज एलिसन बरो का कहना है कि अब सभी पक्षों में समझौता हो गया है
न्यू यॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि समझौते के अंर्तगत मार्च में लागू की गई नीति जारी रहेगी और विदेशी छात्र ऑनलाइन क्लास लेते हुए भी वैधानिक तौर पर छात्र वीज़ा पर अमरीका में रह सकते हैं
हर साल लाखों विदेशी छात्र अमरीकी विश्वविद्यालयों में पढ़ने जाते हैं और अमरीका की आमदनी का यह बहुत बड़ा साधन है।
डोनाल्ड ट्रम्प का आग्रह है कि नए शिक्षा सत्र में स्कूल और कॉलेज खोल दिये जाएं। दर अस्ल वह इसे अर्थव्यवस्था के फिर से खुलने के तौर पर देखते हैं
कोरोना वायरस ने अमरीका की अर्थव्यवस्था और राष्ट्रपति ट्रम्प की आगामी चुनावों में दावेदारी को बुरी तरह प्रभावित किया है।
डोनाल्ड ट्रम्प सोचते हैं कि अगर अर्थव्यवस्था पटरी पर आती है तो उनके दोबारा चुने जाने की संभावना मज़बूत होगी।
उन्होंने धमकी दी है कि अगर स्कूल और कॅालेज नये शिक्षा सत्र में नहीं खोले गये तो उनका बजट रोक दिया जाएगा।
अन्य देशों की भांति भारत से भी बड़ी संख्या में छात्र अमरीका में शिक्षा प्राप्त करते हैं। Q.A.
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!