ओबामा, सीरिया में सैनिकों की तैनाती एक भारी ग़लती होगी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i8926-ओबामा_सीरिया_में_सैनिकों_की_तैनाती_एक_भारी_ग़लती_होगी
अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि अमरीका, सीरिया में अपने सैनिकों को तैनात नहीं करेगा और सीरिया के संकट को केवल सैन्य बल पर हल नहीं किया जा सकता।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २४, २०१६ १६:१७ Asia/Kolkata
  • ओबामा, सीरिया में सैनिकों की तैनाती एक भारी ग़लती होगी

अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि अमरीका, सीरिया में अपने सैनिकों को तैनात नहीं करेगा और सीरिया के संकट को केवल सैन्य बल पर हल नहीं किया जा सकता।

रविवार को बीबीसी से बात करते हुए ओबामा ने कहा कि अमरीका या ब्रिटेन बशार असद की सरकार के तख़्तापलट के लिए अगर सैनिक भेजते हैं, तो यह एक ग़लती होगी।

ओबामा का कहना था कि अमरीका के नेतृत्व में दाइश विरोधी गठबंधन सीरिया मे अपने हवाई हमले जारी रखेगा।

अमरीकी राष्ट्रपति ने उल्लेख किया कि अमरीकी गठबंधन, सीरिया के उन इलाक़ों की घेराबंदी जारी रखेगा, जहां से आतंकवादियों को यूरोप भेजा जाता है। msm