ट्रम्प को फिर लगा झटका, सर्वे में बाइडन काफ़ी आगे निकले
https://parstoday.ir/hi/news/world-i89348-ट्रम्प_को_फिर_लगा_झटका_सर्वे_में_बाइडन_काफ़ी_आगे_निकले
अमरीका के आगामी राष्ट्रपति चुनाव के बारे में कराए गए एक ताज़ा सर्वे के परिणामों से पता चलता है कि वर्तमान राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प अपने प्रतिस्पर्धी से काफ़ी पीछे हो गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २३, २०२० १२:२६ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प को फिर लगा झटका, सर्वे में बाइडन काफ़ी आगे निकले

अमरीका के आगामी राष्ट्रपति चुनाव के बारे में कराए गए एक ताज़ा सर्वे के परिणामों से पता चलता है कि वर्तमान राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प अपने प्रतिस्पर्धी से काफ़ी पीछे हो गए हैं।

अमरीका के एक इंस्टीट्यूट "रियल क्लियर पाॅलिटिक्स" ने अपने एक सर्वे के आधार पर बताया है कि अगले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन को अमरीका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की तुलना में ज़्यादा वोट मिलेंगे। इस इंस्टीट्यूट ने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के बारे में हाल ही में हज़ारों लोगों की सम्मिलिति से एक सर्वेक्षण कराया है जिसके परिणामों से पता चलता है कि जो बाइडन को डोनल्ड ट्रम्प से 9 प्रतिशत ज़्यादा वोट मिलेंगे।

 

ट्रम्प की विरोधाभासी नीतियां, नैतिक भ्रष्टाचार, ढुलमुल रवैया और कुप्रशासन उनकी लोकप्रियता में भारी गिरावट का कारण बना है। राजनैतिक टीकाकारों का कहना है कि कोरोना वायर से निपटने में ट्रम्प के कमज़ोर क्रियाकलाप, अश्वेतों के आंदोलन और उनकी विवादास्पद नीतियों के चलते अगले राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें भारी नुक़सान पहुंच सकता है। (HN)