अमरीकी जनता, ट्रम्प को कोई अहमियत नहीं देतीः अमरीकी सांसद
अमरीका के एक सांसद ने कहा है कि आजकल ट्रम्प केवल आगामी राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बारे में ही सोच रहे हैं।
हकीम जेफ़रिस ने एनबीसी टीवी से बात करते हुए कहा कि ट्रम्प ने पिछले तीन बरसों में जो सबसे बड़ा झूठ बोला है वह यह है कि वे अमरीकी जनता के लिए अहम हैं। उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि अमरीकी जनता, ट्रम्प को बिलकुल भी अहमियत नहीं देती और ट्रम्प केवल अपने बारे में सोचते हैं। जेफ़रिस ने कहा कि इस बात के मद्देनज़र इस समय ट्रम्प के लिए सबसे अहम मामला आने वाले चुनाव में अपने आपको बाक़ी रखना है। उन्होंने कहा कि आजकल जिस चीज़ ने ट्रम्प का ध्यान आकृष्ट कर रखा है वह उनका चुनाव प्रचार है जो कि तबाह हो चुका है और उसकी वजह यह है कि ट्रम्प जिन लोगों को अपना समर्थक समझ रहे थे उन्होंने भी वाइट हाउस के नेतृत्व की नाकामी की वजह से उनकी तरफ़ से मुंह फेर लिया है।
याद रहे कि अमरीका में कोरोना वायरस के बहुत ज़्यादा फैलाव और इस मामले में इस देश के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के कमज़ोर क्रियाकलाप और इसी तरह अमरीकी पुलिस द्वारा नस्लभेद के ख़िलाफ़ हो रहे प्रदर्शनों को कुचले जाने के कारण ट्रम्प के ख़िलाफ़ आपत्तियों और आलोचनाओं की लहर आ गई है और 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में उनके प्रतिस्पर्धी जो बाइडन, सभी सर्वेक्षणों में उनसे आगे चल रहे हैं। (HN)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!