ट्रम्प ने "टिकटाॅक" पर अमरीका में प्रतिबंध लगाया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i89614-ट्रम्प_ने_टिकटाॅक_पर_अमरीका_में_प्रतिबंध_लगाया
अमरीका के राष्ट्रपति ने चीनी एप्लीकेशन "टिकटाॅक" पर अपने देश में प्रतिबंध लगा दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०२, २०२० १२:१५ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प ने

अमरीका के राष्ट्रपति ने चीनी एप्लीकेशन "टिकटाॅक" पर अपने देश में प्रतिबंध लगा दिया है।

डोनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि कुछ अधिकारियों ने इस बात की आशंका प्रकट की है कि चीन का मशहूर वीडियो प्लेटफ़ाॅर्म एप्लीकेशन टिकटाॅक, इस देश की गुप्तचर एजेंसियों का हथियार सिद्ध हो सकता है। अमरीकी संचार माध्यमों में इस प्रकार की ख़बरें आ रही थीं कि चीनी कंपनी बाइट डांस के स्वामित्व वाले इस एप्लीकेशन को अमरीकियों की निजी सूचनाएं एकत्रित करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन अमरीकी राष्ट्रपति ने इस एप पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। ट्रम्प ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस एप्लीकेशन पर अमरीका में प्रतिबंध लगा दिया गया है।

 

अमरीकी राष्ट्रपति का यह क़दम अमरीका में विदेशी पूंजी निवेश की समिति की समीक्षा के बाद सामने आया है जो इस देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करने वाले तत्वों की छानबीन करती है। टिकटाॅक एप्लीकेशन जवानों में बहुत लोकप्रिय है और इसमें छोटे छोटे मज़ेदार वीडियोज़ बना कर शेयर किए जाते हैं। पूरी दुनिया में टिकटाॅक के एक अरब से ज़्यादा यूज़र हैं। अमरीका से पहले भारत में भी इस चीनी एप्लीकेशन पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। इस एप्लीकेशन की मालिक चीनी कंपनी बाइट डांस का कहना है कि उसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है और वह केवल लोगों के मनोरंजन के लिए काम करती है। (HN) 

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए