दक्षिणी कोरिया की सेना को अलर्ट कर दिया गया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i9010-दक्षिणी_कोरिया_की_सेना_को_अलर्ट_कर_दिया_गया
दक्षिणी कोरिया के रक्षामंत्रालय ने उत्तरी कोरिया की ओर से हर प्रकार के परमाणु परीक्षण का मुक़ाबला करने के लिए सेना को अलर्ट कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २५, २०१६ १२:४३ Asia/Kolkata
  • दक्षिणी कोरिया की सेना को अलर्ट कर दिया गया

दक्षिणी कोरिया के रक्षामंत्रालय ने उत्तरी कोरिया की ओर से हर प्रकार के परमाणु परीक्षण का मुक़ाबला करने के लिए सेना को अलर्ट कर दिया है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिणी कोरिया के रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता मून सांक ग्यून ने सोमवार को कहा कि संभव है कि प्यूंग यांग देश की सशस्त्र सेना के गठन की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अपना पांचवा परमाणु परीक्षण करे। उन्होंने कहा कि इसी विषय के दृष्टिगत देश की सशस्त्र सेनाओं को हाई अलर्ट कर दिया गया है।

ज्ञात रहे कि उत्तरी कोरिया ने छह जनवरी 2016 को पहली बार हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया था जो वर्ष 2006 से इस देश का चौथा परमाणु परीक्षण समझा जाता है। उत्तरी कोरिया का कहना है कि उसने परमाणु शस्त्रों को छोटा करने तथा परमाणु वारहेड्स बनाने और बैलेस्टिक मीज़ाइल पर उसे लगाने की तकनीक प्राप्त कर ली है। (AK)