इस्राईल को कभी मान्यता नहीं देंगेः पाकिस्तान
इस्राईल को मान्यता देने के बारे में पाकिस्तान ने हर प्रकार के दबाव को रद्द कर दिया है।
पाकिस्तान के विदेशमंत्री ने कहा है कि उनका देश किसी भी स्थिति में इस्राईल को आपचारिकता नहीं देगा।
शाह महमूद क़ुरैशी ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में इस्राईल तथा यूएई के बीच हुए समझौते का उल्लेख करते हुए कहा कि इस्राईल को आपचारिकता देने में पाकिस्तान कभी भी विदेशी दबाव में नहीं आएगा। पाकिस्तान के विदेश मंत्री का कहना था कि इस बारे में इस्लामाबाद का दृष्टिकोण बिल्कुल ही स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जनता हमेशा फ़िलिस्तीनियों का समर्थन करती रहेगी।
ज्ञात रहे कि कुछ संचार माध्यमों में यह बात कही जा रही है कि इस्राईल को मान्यता देने के लिए इस्लामाबाद पर दबाव बनाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि अभी हाल ही में संयुक्त अरब इमारात ने इस्राईल के साथ अपने कूटनैतिक संबन्ध स्थापित किये हैं जिसका विरोध फ़िलिस्तीनियों सहित इस्लामी जगत में किया जा रहा है।