चीन व जर्मनी ने परमाणु समझौते की रक्षा पर बल दिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i90447-चीन_व_जर्मनी_ने_परमाणु_समझौते_की_रक्षा_पर_बल_दिया
चीन व जर्मनी के विदेश मंत्रियों ने परमाणु समझौते को बाक़ी रखने की आवश्यकता पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०१, २०२० १४:२३ Asia/Kolkata
  • चीन व जर्मनी ने परमाणु समझौते की रक्षा पर बल दिया

चीन व जर्मनी के विदेश मंत्रियों ने परमाणु समझौते को बाक़ी रखने की आवश्यकता पर बल दिया है।

ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में मंगलवार को परमाणु समझौते (जेसीपीओए) के संयुक्त आयोग की 16वीं बैठक के अवसर पर चीन व जर्मनी के विदेश मंत्रियों ने ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते की रक्षा किए जाने की ज़रूरत पर बल दिया। जर्मन विदेश मंत्री हाइको मास ने बर्लिन में अपने चीनी समकक्ष वांग यी से मुलाक़ात में परमाणु समझौते की रक्षा की अहमियत के बारे में दोनों देशों के संयुक्त दृष्टिकोण की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि इस बारे में पिछले हफ़्तों के दौरान संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद में विस्तार से बहस हो चुकी है।

 

ज्ञात रहे कि परमाणु समझौते (जेसीपीओए) के संयुक्त आयोग की 16वीं बैठक मंगलवार को वियना में आयोजित हुई। यह बैठक उप मंत्री स्तर की थी और इसमें ईरान के अलावा गुट चार धन एक (4+1) के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस आयोग की पिछली बैठक फ़रवरी में वियना में ही आयोजित हुई थी। (HN)

 

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

इंस्टाग्राम पर हमें फ़ालो कीजिए